जानें क्या है एमआरआई (MRI) जांच की सम्पूर्ण प्रक्रिया ?


जानें क्या है एमआरआई (MRI) जांच की सम्पूर्ण प्रक्रिया ?

एमआरआई का स्कैन करवाने की सलाह अक्सर डॉक्टर उन लोगों को देते है जिन्हे किसी तरह की अंधरुनि समस्या का सामना करना पड़ता है। तो अगर आपमें भी कोई ऐसी समस्या है जो आपकी परेशानी का कारण बनी हुई है तो इसके लिए आपको  एमआरआई (MRI) की जाँच जरूर करवानी चाहिए। इसके अलावा कब और किस समय इस जाँच का चयन करना चाहिए और क्या है इस जाँच की पूरी प्रक्रिया इसके बारे में भी आज के आर्टिकल में बात करेंगे, इसलिए एमआरआई (MRI) की सम्पूर्ण जानकारी के लिए आर्टिकल के साथ अंत तक बने रहें ;

क्या होता है एमआरआई (MRI) ?

एमआरआई (मैग्नेटिक रेसोनेंस इमेजिंग) इमेजिंग जांच का एक प्रकार है। इसमें शरीर के अंदर की उच्च गुणवत्ता वाली, विस्तृत तस्वीरें बनाने के लिए एक बड़े चुंबक, रेडियो तरंगों और कंप्यूटर का उपयोग किया जाता है। एमआरआई जांच में दर्द नहीं होता। इसलिए अगर आप इस जाँच का चयन अपने या अपने बच्चे के लिए करते है तो दोनों को ही दर्द का आभास नहीं होगा।

क्या है एमआरआई (MRI) जांच ?

कई बार गंभीर और आंतरिक शारीरिक समस्या होने पर डॉक्टर अक्सर रोगी को एमआरआई जांच करवाने के लिए कहते है। जिसमें शरीर के अंदर क्या हो रहा है इस बारे में जांच की जाती है और इसके बाद रोगी को उचित उपचार प्रदान किया जाता है। चिकित्सा के क्षेत्र में एमआरआई का बहुत महत्व है जो कि रोगी को उचित उपचार प्रदान करवाने में काफी सहायक है, इसलिए इस के बारे में विशेष जानकारी होना आवश्यक है।

एमआरआई से क्या पता लगता है ?

  • आपके मस्तिष्क और आसपास के तंत्रिका ऊतक का पता लगना।
  • आपकी छाती और पेट के अंग, जिसमें आपका हृदय, लीवर, पित्त पथ, गुर्दे, प्लीहा, आंत्र, अग्न्याशय और अधिवृक्क ग्रंथियां शामिल है।
  • स्तन ऊतक के बारे में एमआरआई स्कैन से पता लगना।
  • आपकी रीढ़ की हड्डी का पता लगना।
  • आपके मूत्राशय और प्रजनन अंगों सहित श्रोणि अंग का पता लगना। 
  • रक्त वाहिकाओ के बारे में जानकारी आदि।

अंतर क्या है एमआरआई (MRI) और सीटी (CT) स्कैन में ?

  • मैग्नेटिक रेज़ोनेंस इमेजिंग (MRI) आपके शरीर के अंदर की छवियों को बनाने के लिए मैग्नेट, रेडियो तरंगों और एक कंप्यूटर का उपयोग करता है। जहां एमआरआई अंधरुनि ऊतकों के बारे में जानकारी देता है, वही लुधियाना में MRI का खर्च 1,500 से 2500 तक का आ सकता है।
  • जबकि कंप्यूटेड टोमोग्राफी (सीटी) एक्स-रे और कंप्यूटर का उपयोग करता है। और लुधियाना में CT स्कैन का खर्च निर्भर करता है की आप शरीर के किस तरह के अंगों का स्कैन करवाते है।

क्या एमआरआई जांच को सुरक्षित माना जा सकता है ?

  • एक MRI scan आम तौर पर सुरक्षित माना जा सकता है और उचित सुरक्षा दिशानिर्देशों का पालन करने पर औसत व्यक्ति के लिए कोई जोखिम नहीं होता। 
  • एमआरआई मशीनों से निकलने वाला मजबूत चुंबकीय क्षेत्र आपके लिए हानिकारक नहीं है, लेकिन इससे प्रत्यारोपित चिकित्सा उपकरण खराब हो सकते है।

सीटी व एमआरआई जांच के लिए बेस्ट हॉस्पिटल व सेंटर !

  • अगर आपने उचित दाम पर सीटी व एमआरआई स्कैन को करवाना चाहते है तो इसके लिए आपको कल्याण डायग्नोस्टिक सेंटर का चयन करना चाहिए।

निष्कर्ष :

जैसा की आपको पता ही चल गया होगा की किस तरह से हम एमआरआई स्कैन की मदद से शरीर के अंधरुनि परेशानियों के बारे में जानकारी हासिल कर सकते है और इसके बाद अपनी बीमारियों का इलाज आसानी से किसी अनुभवी डॉक्टर से करवा सकते है।