क्या है एक्स-रे (X-Ray) और इसको कब क्यों और कैसे करवाने की जरूरत होती है ?


क्या है एक्स-रे (X-Ray) और इसको कब क्यों और कैसे करवाने की जरूरत होती है ?

क्या-है-एक्स-रे-की-सम्पूर्ण-प्रक्रिया

एक्स-रे रेडियोलॉजी टेस्ट का एक प्रकार है जिसमे एक्स-रे की किरणों की मदद से शरीर के अंधरुनि अंगो की तस्वीरें ली जाती है। इसके अलावा एक्स-रे की जरूरत किन्हें होती है और इसे कब और कैसे करवाना चाहिए इसके बारे में आज के आर्टिकल में चर्चा करेंगे, तो अगर आप भी ये जानना चाहते है की कब और कहा इसकी जरूरत पड़ सकती है तो आज का आर्टिकल आपकी मदद करेंगे ये जानने में ;

क्या है एक्स-रे (X-Ray)?

  • एक्स-रे अध्ययन एक प्रकार की चिकित्सा इमेजिंग जांच है जो आपकी हड्डियों और अंगों जैसे कोमल ऊतकों की तस्वीरें बनाता है। वही एक्स-रे को रेडियोग्राफ़ भी कहा जाता है। एक्स-रे मशीन इन चित्रों को बनाने के लिए सुरक्षित मात्रा में विकिरण का उपयोग करती है। एक्स-रे द्वारा बनाई गई तस्वीर से डॉक्टर को उपचार करने और उपचार की योजना बनाने में आसानी होती है।

(X-Ray) एक्स-रे को क्यों किया जाता है ?

  • अक्सर, डॉक्टर फ्रैक्चर यानि टूटी हुई हड्डियों की जांच के लिए एक्स-रे का उपयोग करते हैं। 
  • लेकिन एक्स-रे छवियां चिकित्सकों को चोटों, विकारों और बीमारियों की एक विस्तृत श्रृंखला का निदान करने में भी मदद कर सकती हैं। 
  • वही एक्स-रे का चयन हम इसलिए भी करते है ताकि हमें शरीर के किस अंग में बीमारी है, इसका पता लग सके। 
  • ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारी के निदान का पता लगाना। 
  • हड्डी के कैंसर को जान सकें। 
  • स्तन ट्यूमर का पता लगना। 
  • फेफड़ों में समस्या का पता लगना। 
  • पाचन क्रिया में गड़बड़ का पता लगना। 
  • किसी भी संक्रमण को जान सकें इसलिए एक्स-रे का चयन किया जाता है।

एक्स-रे (X-Ray) की प्रक्रिया क्या है ? 

  • अधिकांशतः एक्स-रे करवाने से पहले किसी विशेष तैयारी की आवश्यकता नहीं होती है। लेकिन एक्स-रे करने से कुछ घंटे पहले डॉक्टर मरीज को कुछ न खाने एवं गहने और धातु की चीजों को शरीर से उतारने की सलाह देते है।
  • X-Ray करने के लिए मरीज को एक टेबल पर लिटा दिया जाता है और शरीर के जिस हिस्से का एक्स-रे करना होता है उसके सामने टेबल के ऊपर एक एक्स-रे ट्यूब लटका दिया जाता है। इससे टेबल के दराज के नीचे एक चित्र बनता है। एक्स-रे मशीन शरीर के माध्यम से एक बीम भेजती है। इस बीम को व्यक्ति की कठोर हड्डियां अवरूद्ध कर देती है और एक सफेद फिल्म बनाती है।

एक्स-रे का खर्च कितना आता है ?

  • लुधियाना में डिजिटल एक्स-रे का खर्च लगभग 300 रूपये से लेकर 2500 रूपये तक है। वहीं एक्स-रे की कीमत इस बात पर निर्भर करती है कि शरीर के किस हिस्से का एक्स-रे कराना है। 
  • इसके अलावा अगर आप प्राइवेट अस्पतालों का चयन करते है तो इसकी लागत अलग-अलग शहरों के अस्पतालों में काफी अलग है।

एक्स-रे से जोखिम क्या हो सकते है ? 

  • एक्स-रे का वैसे कोई जोखिम तो नहीं है, लेकिन जो एक्स-रे विकिरण का उपयोग करते हैं, उनमे कैंसर और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा होता है। वही कुछ एक्स-रे दूसरों की तुलना में विकिरण की उच्च खुराक का उपयोग करते हैं। आम तौर पर, एक्स-रे सभी उम्र के लोगों के लिए सुरक्षित और प्रभावी होते है।
  • एक्स-रे से विकिरण आपके भ्रूण को नुकसान पहुंचा सकता है। यदि आप गर्भवती है, इसलिए आपका जांचकर्ता आपको एमआरआई या अल्ट्रासाउंड जैसे अन्य इमेजिंग अध्ययन का चयन करने को कह सकते है।

सुझाव :

अगर आपको किसी भी तरह की अंधरुनि समस्या ने परेशान कर रखा है तो इसे जानने के लिए आप एक्स-रे या फिर कल्याण डायग्नोस्टिक्स हॉस्पिटल से डिजिटल एक्स-रे को करवा सकते है। वही आपको बता दे की इस हॉस्पिटल में वाजिफ दाम पर डिजिटल एक्स-रे को किया जाता है।

निष्कर्ष :

एक्स-रे करवाने से पहले आपको इसकी प्रक्रिया के बारे में जानना जरूरी है, वही एक्स-रे का चयन गर्भवती महिलाओं के लिए न करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *