एमआरआई (MRI) स्कैन की क्या है लागत और इसको कैसे, कब और क्यों किया जाता है ?


एमआरआई (MRI) स्कैन की क्या है लागत और इसको कैसे, कब और क्यों किया जाता है ?

क्या है एमआरआई (MRI) स्कैन से संबंधित सम्पूर्ण जानकारी ?

एमआरआई (MRI) स्कैन कैसे एक व्यक्ति की बीमारी का खुल के विश्लेषण करने के बाद उसकी बीमारी को चित्रों के माध्यम से सामने प्रस्तुत करते है, तो आइये जानते है की एमआरआई (MRI) स्कैन की लागत क्या है तो इसका चयन व्यक्ति को कब और किस स्थिति में करना चाहिए ;

क्या है एमआरआई (MRI) स्कैन ?

  • एमआरआई (MRI) का मतलब चुंबकीय अनुनाद इमेजिंग है। यह शरीर में कई प्रकार की बिमारियों के बारे में पता करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। 
  • एमआरआई मशीन एक चुंबकीय क्षेत्र और रेडियो तरंगों से मानव शरीर में पानी के अणुओं के साथ इंटरैक्ट करता है ओर आखिर में एमआरआई मशीन अंगों की विस्तृत तस्वीरें बनाती है। 
  • शरीर में जिस हिस्से में पानी शामिल नहीं है जैसे दांत और हड्डियां, वहां एमआरआई स्कैन से कुछ दिखाई नहीं देता। 
  • एमआरआई स्कैन में किसी भी प्रकार का दर्द नहीं होता। चुंबकीय किरण सुरक्षित मानी जाती है और इसलिए एमआरआई स्कैन एक सुरक्षित प्रक्रिया है।

एमआरआई (MRI) स्कैन क्यों किया जाता है ?

  • ह्रदय संबंधी बीमारी के बारे में जानने के लिए। 
  • ब्रेस्ट कैंसर का पता लगाने के लिए। 
  • रीढ़ की हड्डी और मस्तिष्क कैंसर का पता लगाने के लिए। 
  • गर्भ और लिवर कैंसर का पता लगाने के लिए। 
  • शरीर के विभिन भागों में अल्सर, ट्यूमर या अन्य बीमारियों का पता लगाने के लिए। 
  • कंधे, घुटने या टखने की हड्डियों का एमआरआई स्कैन। 
  • रीढ़ की हड्डी का एमआरआई स्कैन आदि।

एमआरआई (MRI) स्कैन करवाने से पहले व्यक्ति को किन प्रक्रियाओं से होकर गुजरना पड़ता है !

  • इस प्रक्रिया में सबसे पहले एक बड़ी गोलाकार जगह होती है, जिसमे व्यक्ति को एक टेबल पर लेटाकर मशीन के अंदर भेजा जाता है।
  • फिर मरीज़ से पर्स, बटुआ, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या चिप के साथ किसी भी अन्य कार्ड को ले लिया जाता है। 
  • मोबाइल फोन या कोई भी अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण। 
  • आभूषण या घड़ी। 
  • सिक्के जा अन्य धातु आइटम को मशीन के अंदर जाने से पहले ही निकलवा लिया जाता है।
  • इसके अलावा शरीर में कोई धातु की रॉड या प्लेट अगर पड़ी है, तो भी खतरा हो सकता है इस स्कैन का। 
  • संयुक्त प्रतिस्थापन या कृत्रिम अंग भी खतरा है। 
  • कभी-कभी श्रृंगार और नेल पॉलिश आदि में धातु हो सकती है, इसलिए जरूरी है की एमआरआई स्कैन से पहले इसे हटा लें। 
  • दांत का भराव छवियों को विकृत कर सकता है और इसलिए रेडियोलाजिस्ट के साथ चर्चा करने के बाद ही इस स्कैन का चयन करें।

एमआरआई (MRI) स्कैन का चयन किन्हें नहीं करना चाहिए !

  • जिन लोगों के शरीर में किसी भी तरह की धातु है उन्हें इस स्कैन की अनुमति नहीं दी जा सकती है। 
  • जो महिलाएं गर्भवती या स्तनपान करा रही है, उन्हें भी इस स्कैन से बचना चाहिए। हालांकि कुछ डॉक्टरों का कहना है की, एमआरआई स्कैन गर्भवती महिलाओं के लिए सुरक्षित माना जाता है, लेकिन ध्यान रखें आम तौर पर स्कैन गर्भावस्था के पहले तीन महीनों में नहीं किया जाता है। वहीं इस स्कैन का चयन करने से पहले एक बार डॉक्टर से जरूर सलाह लें।

भारत में एमआरआई (MRI) स्कैन की लागत क्या है ?

  • भारत या फिर लुधियाना में MRI का खर्च औसतन, 1500 से 25,000 भारतीय रूपए के हिसाब से है।
  • वहीं इसकी लागत निर्भर करती है की आप इस टेस्ट को कहा से करवा रहें है और शरीर के किस अंग का टेस्ट आपके द्वारा करवाया जा रहा है। 
  • अगर आपके द्वारा MRI स्कैन पूरे शरीर का करवाया जाता है तो इसका खर्चा 7000 से लेकर 15,000 तक का भी आ सकता है।

एमआरआई (MRI) स्कैन के लिए बेस्ट हॉस्पिटल !

आप वाजिफ दाम में एमआरआई (MRI) स्कैन को कल्याण डायग्नोस्टिक्स हॉस्पिटल से भी करवा सकते है। 

सुझाव :

यदि आपको अपने शरीर में अंदरूनी बीमारी काफी दिनों से महसूस हो रहीं है, तो इससे बचाव के लिए आपको समय रहते एमआरआई (MRI) स्कैन का चयन कर लेना चाहिए। 

निष्कर्ष :

उम्मीद करते है की आपको इस छोटे से आर्टिकल के माध्यम से पता चल गया होगा की क्या है, एमआरआई (MRI) स्कैन और इसकी सम्पूर्ण जानकारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *