जानिए कैसे MRI और CT Scan के बीच के अंतर को समझना है जरूरी ?


जानिए कैसे MRI और CT Scan के बीच के अंतर को समझना है जरूरी ?

क्या MRI और CT Scan का आपसी संबंध है ?

MRI और CT Scan जोकि दोनों ही आपके शरीर के अंधरुनि बीमारियों की अच्छे से जाँच करने में काफी सहायक है। पर आज भी बहुत से ऐसे लोग है जिन्हे इन दोनों के बीच के अंतर को समझने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है, तो अगर आपकी परेशानी भी इन दोनों के बीच के अंतर को समझने की है तो इसके लिए आपको आर्टिकल के साथ अंत तक बने रहना है ;

 

MRI और CT Scan के बीच क्या अंतर है ?

  • एमआरआई मशीन जोकि हमारे शरीर के भीतर की तस्वीरें लेता है और किसी भी प्रकार की समस्या होगी उसको उजागर करता है। 
  • ठीक इसी तरह, सीटी स्कैन मशीन भी हमारे शरीर के अंदर की तस्वीरें लेता है और समस्याओं का खुलासा करता है।  
  • वहीं MRI मशीन से CT Scan नहीं किया जा सकता है और न ही CT Scan मशीन से MRI किया जा सकता है, क्युकी MRI मशीन रेडियो तरंगों के जरिए काम करती है, तो वहीं CT Scan मशीन एक्स-रे के जरिए काम करती है। 
  • बात करें इन दोनों मशीनों की तो इन्हे किसी विशेष जांच के लिए इस्तेमाल में लाया जाता है, जैसे MRI मशीन मुख्यतः जोड़ों, दिमाग, कलाई, टखने, छाती, हृदय, रक्त वाहिकाओं की जांच के लिए इस्तेमाल में लाया जाता है। 
  • वहीं, CT Scan मशीन से टूटी हड्डियों, ट्यूमर, कैंसर, इंटरनल ब्लीडिंग, संक्रमण आदि का पता लगाया जाता है।

 

MRI और CT Scan का खर्चा कितना आता है ?

  • वैसे ज्यादातर मामले में लोग MRI की जगह CT Scan को करवाना सही समझते है, क्युकी MRI स्कैन का खर्चा ज्यादा है। 
  • लुधियाना में MRI का खर्च कंट्रास्ट के साथ या सादे में करवाने पर आपको 14,300 रुपये खर्चने पड़ सकते है। 
  • वहीं अगर आप स्तन का एमआरआई स्कैन करवाते है, तो इसके लिए आपको 10,725 रुपये खर्चने पड़ सकते है। 
  • ऐसे ही MRI की जाँच शरीर के विभिन्न अंगो के हिसाब से अलग-अलग है। 
  • वही बात करें सीटी स्कैन की तो इसकी लागत भी स्कैन किए जा रहे शरीर के अंग के अनुसार अलग-अलग होती है, जैसे कंट्रास्ट सीटी स्कैन की लागत मानक सीटी स्कैन से अधिक होती है। 
  • वहीं लुधियाना में CT स्कैन का खर्च 2,500 से लेकर 5,000 रूपए तक है।

 

क्या MRI और CT Scan की मशीनें खतरनाक हो सकती है ?

  • दरअसल MRI मशीनों में ताकतवर चुंबकीय शक्ति होती है, ऐसे में जैसी ही धातु की कोई चीज इसके संपर्क में आती है तो यह हलचल पैदा कर सकती है. इसलिए एमआरआई से पहले मरीज के सभी प्रकार के जेवर, कड़े आदि निकलवा दिए जाते है। 
  • वहीं सीटी स्कैन गर्भवती महिलाओं के लिए जोखिमभरा हो सकता है, क्योंकि ये गर्भ में पल रहे बच्चे को नुकसान पहुंचा सकता है। तो कुछ मामलों में डॉक्टर इस टेस्ट को करवाने की सलाह देते है। लेकिन जरूरी है की इन दोनों टेस्टों का चयन करने से पहले एक बार डॉक्टर से जरूर सलाह लें।

MRI और CT Scan को करवाने से पहले किन बातों का ध्यान रखें !

  • अगर CT स्कैन की बात करें तो अगर इससे आप जांच करवाने का सोच रहें है, तो इसके लिए अगर सुबह 8 से 9 बजे के बीच आपकी जाँच होनी है, तो रात में 12 बजे के बाद कुछ न खाएं।
  • सूती कपडे पहने।
  • अगर डायबीटीज के मरीज है, तो शुगर 100 से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
  • कपड़ों में मेटल बिल्कुल न लगा हों। 
  • वहीं MRI स्कैन के लिए आपको मेटल से बनी कोई भी वस्तु जैसे घड़ी, जूलरी, यहां तक कि मंगलसूत्र भी उतारकर जांच के लिए जाना चाहिए।
  • मेटल के बने हुए नकली दांत और विग भी उतार देना चाहिए, क्योंकि इनमें भी धातु के कुछ टुकड़े होते हैं।
  • सुनने की मशीन, हेयर पिन भी निकाल दें।
  • कोई भी ऐसी चीज न पहने जिसमे मेटल वायर का उपयोग होता है।
  • चश्मा, बेल्ट, पर्स, सिक्के, जूते, चप्पल तो मशीन के अंदर पहनकर बिल्कुल नहीं जाना चाहिए। 

MRI और CT स्कैन के लिए बेस्ट हॉस्पिटल !

अगर आप MRI और CT स्कैन से अपनी जाँच करवाना चाहते है तो इसके लिए आपको कल्याण डायग्नोस्टिक्स हॉस्पिटल का चयन करना चाहिए। 

सारांश :

आप अपने शरीर में आए किसी भी तरह के दिक्तत को MRI और CT स्कैन की मदद से जान सकते है, बस इसमें आपको एक बात का खास ध्यान रखना है की इसके जोखिम कारकों को नज़रअंदाज़ नहीं करना है और इस स्कैन का चयन करने से पहले डॉक्टर से जरूर सलाह लें खास कर गर्भवती महिलाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *