एमआरआई (MRI) स्कैन स्पाइन लम्बर यानि (पीठ में होने वाले दर्द) के मामलों में कैसे है सहायक ?


एमआरआई (MRI) स्कैन स्पाइन लम्बर यानि (पीठ में होने वाले दर्द) के मामलों में कैसे है सहायक ?

Certain things that your Spine Surgeon should know prior to surgery

एमआरआई (MRI) स्कैन जोकि हर तरह की समस्या का स्पष्ट रूप में मूल्यांकन करते है साथ ही इसका चयन करके हमें सब कुछ स्पष्ट हो जाता है की हम किस तरह की बीमारी से जूझ रहें है और साथ ही एमआरआई (MRI) स्कैन डॉक्टरों के लिए काफी सहायक माना जाता है। इसके अलावा एमआरआई स्पाइन लम्बर की समस्या को कैसे विस्तार से बाहर लाने में हमारी मदद करेंगे इसके बारे में हम सम्पूर्ण लेख में चर्चा करेंगे ;

क्या है एमआरआई (MRI) स्कैन ?

  • MRI (मैग्नेटिक रेसोनेंस इमेजिंग) एक जांच की प्रक्रिया है। इसमें शरीर के अंदर की उच्च गुणवत्ता वाली, विस्तृत तस्वीरें बनाने के लिए एक बड़े चुंबक, रेडियो तरंगों और कंप्यूटर का उपयोग किया जाता है। 
  • एमआरआई जांच का चयन अगर कोई भी करता है, तो उसे दर्द की समस्या का सामना नहीं करना पड़ता, इसलिए इस स्कैन का चयन बच्चे भी कर सकते है। 

इस स्कैन का चयन करने से बेशक आपको दर्द की समस्या का सामना नहीं करना पड़ता, लेकिन जरूरी है की अगर आप इस स्कैन का चयन करने जा रहें है तो इससे पहले लुधियाना में MRI का खर्च कितना है इसके बारे में जरूर जानकारी हासिल करें।

एमआरआई (MRI) स्कैन से क्या-क्या बाते सामने आती है ?

  • एमआरआई स्कैन का चयन जब आप करते है तो आपको मस्तिष्क, रीढ़, जोड़ों, हृदय, लीवर, और कई अन्य अंगों जैसे शरीर के कोमल-ऊतक व अन्य संरचनाओं का पता एमआरआई (MRI) चित्रों के द्वारा आसानी से पता लग जाता है। 
  • कैंसर, हृदय की बीमारी, मांसपेशियों और हड्डियों की बीमारियों, और कई अन्य बीमारियों का डायग्नोसिस एमआरआई स्कैन से किया जा सकता है। इस स्कैन की मदद से हम रीढ़ की हड्डी व पीठ की हड्डी में दर्द की समस्या का भी पता लगा सकते है।

एमआरआई (MRI) स्पाइन लम्बर स्कैन में किस तरह की तकनीक का प्रयोग किया जाता है 

  • चुंबकीय अनुनाद इमेजिंग (एमआरआई) स्कैन एक सामान्य प्रक्रिया है, जिसका उपयोग रीढ़ की हड्डी और अन्य अंगों के निदान के लिए भी किया जाता है। 
  • इस प्रक्रिया में चुंबकीय तरंगों का इस्तेमाल रीढ़ की हड्डी के विस्तृत चित्र का निर्माण करने के लिए उपयोग किया जाता है। 
  • इसमें मरीज को मेज़ पर लेटा कर एमआरआई मशीन के अंदर ले जाया जाता है, जो, एक बड़े डोनट की तरह लगता है। 
  • एमआरआई स्कैन आक्रामक नहीं है और यह एक दर्द रहित प्रक्रिया है। 
  • वहीं एक्स-रे और सीटी स्कैन के विपरीत, एमआरआई स्कैन में विकिरण का उपयोग नहीं होता है, इसलिए यह एक सुरक्षित प्रक्रिया है।

एमआरआई (MRI) स्पाइन लम्बर के प्रकार क्या है ?

  • एमआरआई स्पाइन लम्बर के लिए कंट्रास्ट एजेंट शरीर में इंजेक्शन या मौखिक रूप से दिया जाता है। कंट्रास्ट एजेंट आमतौर पर बेहतर छवियाँ देता है, जबकि बिना कंट्रास्ट इसके विपरीत है। हालांकि, आपके डॉक्टर यह फैसला करते है कि आपको कौन-से टेस्ट के लिए जाना है।
  • अधिकांश एमआरआई स्कैन स्पाइन लम्बर में रोगी को लिटाकर मशीन में ले जाने की आवश्यकता होती है। जो लोग बंद मशीन में जाने से डरते है, उनके लिए यह एक चिंता का विषय हो सकता है। तकनीशियन उन मामलों में एनिस्थिसिया दे सकते है या वह ओपन एमआरआई का विकल्प भी सामने वाले मरीज को दे सकते है, पर ध्यान रहें ये स्कैन थोड़ा मेहगा है।
  • टेस्ला चुंबकीय शक्ति की माप की एक इकाई है। एमआरआई मशीन 1.5 टेस्ला या 3 टेस्ला हो सकती है। 3 टेस्ला एमआरआई स्कैन मशीन तेज गति से बेहतर गुणवत्ता की छवियों का उत्पादन कर सकती है। हालांकि, यह अधिक महंगी होती है। इसके अतिरिक्त, भारत में हो रहे अधिकांश एमआरआई स्कैन के लिए 1.5 टेस्ला मशीन पर्याप्त है।
  • स्पाइन लम्बर क्षेत्र के लिए आवश्यक जानकारी के आधार पर, डॉक्टर स्क्रीनिंग या सामान्य एमआरआई की सिफारिश कर सकते है। 

ध्यान रहें अगर आपको स्पाइन लम्बर करवाना है, तो इसके लिए आप लुधियाना में बेस्ट रेडियोलॉजिस्ट का चयन करें।

स्पाइन लम्बर स्कैन को क्यों कराया जाता है ?

  • पीठ के निचले हिस्से में लगातार दर्द अगर हो तो आप इस स्कैन का चयन कर सकते है। 
  • रीढ़ की हड्डी के निचले भाग में चोट लगने पर। 
  • मस्तिष्क या रीढ़ की हड्डी में कैंसर के लक्षण का पता लगाने पर। 
  • रीढ़ की हड्डी में जन्म से कोई समस्या होने पर। 
  • पैरों के सुन्न पड़ने पर। 
  • पीठ के निचले हिस्से में सर्जरी होने पर।

सुझाव :

अगर आप पीठ या रीढ़ की हड्डी में दर्द की समस्या से परेशान है तो इससे बचाव के लिए आपको स्पाइन लम्बर स्कैन को जरूर करवाना चाहिए, वहीं आप चाहें तो इस स्कैन को कल्याण डायग्नोस्टिक्स हॉस्पिटल से भी करवा सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *